High Heels
High Heels महिलाओं के fashion statement से जोड़कर देखा जाता है। आज मार्केट में कई तरह की हील्स देखने को मिल जाएंगी जिन्हें महिलाएं अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए पहनती हैं। लेकिन पुरषों की हील्स की कहानी बेहद रोचक है। हील्स सबसे पहले पुरुषों के लिए बनाया गई थी। जानें क्या है हील्स की कहानी और कैसे बनें ये महिलाओं के फैशन का हिस्सा।
1100 साल पुराना है ‘High Heels‘ का इतिहास, पहली बार महिलाओं नहीं बल्कि पुरुषों के लिए बनाई गई थीं।
HIGHLIGHTS
- हील्स को महिलाओं के फैशन मे जोड़कर देखा जाता है।
- हील्स को सबसे पहले पुरूषों के लिए बनाया गया था।
- जानें क्या है हील्स का इतिहास।
High Heels: हील्स का नाम सुनते ही हमें सबसे पहले महिलाएं याद आती हैं। किसी भी function में जाना हो महिलाएं अक्सर हील्स पहनना पसंद करती हैं ताकि वे लंबी और खूबसूरत लग सकें। हील्स को पहनकर चलने में ज्यादा तकलीफ होती है, लेकिन फिर भी हील्स fashion और status से जोड़कर देखा जाने के कारण महिलाएं इन्हें पहनती हैं। लेकिन क्या आपको पता है जिन हील्स को आज महिलाओं के fashion से जोड़कर देखा जाता है, हील्स को सबसे पहले पुरुषों के लिए बनाया गया था। आइए जानते हैं क्या है हील्स का इतिहास और कैसे बनी ये महिलाओं की फेवरेट।
हील्स पुरुषों के लिए बनाई गई थीं
हील्स जिन्हें आज के टाइम में हम महिलाओं से जोड़ते हैं, वो सबसे पहले पुरुषों के लिए बनाई गई थीं। हील्स का सबसे पहले इस्तेमाल tenth century में persian empire में हुआ। सैनिक युद्ध के दौरान horse riding करते वक्त रकाब में पैरों को फंसाने के लिए हील्स पहनते थे। इसी के बाद से हील्स को high positions के साथ भी जोड़कर देखा जाने लगा।
फिर यूरोप पहुंचीं हील्स
इसके बाद 15वीं शताब्दी में हील्स यूरोप में पहुंच गईं। जहां इनका इस्तेमाल rich अपनी क्लास दिखाने के लिए करते थे। उस समय में हील्स का इस्तेमाल जूतों की तरह कम और high orders के लिए ज्यादा किया जाता था। यह एक तरह से nobles की सामाजिक निशानी हुआ करती थी। उनका पहनावा बताता था कि वे labor class से नहीं आते और उन्हें कोई मेहनत मजदूरी या नीचे दर्जे वाला काम नहीं करना होता। ऐसा उन्हें समाज में ऊंचा दिखाने के लिए किया जाता है।
16वीं शताब्दी से महिलाओं ने हील्स पहनना शुरू किया
महिलाओं ने हील्स पहना 16वीं शताब्दी में शुरू किया। इनका इस्तेमाल high houses की महिलाओं के सामाजिक स्तर को दिखाने के लिए किया जाता था। इनकी ऊंचाई 54 cm. तक भी होती थी । हील्स को हमेशा कपड़े के नीचे छिपा कर रखा जाता था। इसलिए जितनी ऊंची हील्स होती थी, उसे छिपाने के लिए ड्रेस में कपड़ा भी उतना ही ज्यादा इस्तेमाल होता था। यह भी social status दिखाने का एक तरीका था।
आज भी चल रहा है ‘हील्स का क्रेज़’
महिलाओं की हील्स पुरुषों की हील्स की तुलना में ज्यादा पतली और लंबी होती थीं। ऐसा माना जाता था कि इसे पहनने से महिलाओं के शरीर की बनावट ज्यादा Attractive लगती है। तब से हील्स का इस्तेमाल महिलाओं को और Attractive बनाने के लिए किया जाने लगा। धीरे-धीरे पुरुषों ने हील्स पहनना छोड़ दिया और इसकी जगह ज्यादा casual boots को पहनना शुरू कर दिया, लेकिन महिलाएं खुद को और Attractive दिखाने के लिए हील्स ही पहनती आ रहीं हैं। तब से हील्स महिलाओं के fashion का अहम हिस्सा बन गईं, जो आजतक बरकरार है।
Note:- अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करे और शेयर जरूर करें। रोज़ के नए न्यूज अपडेट के लिए @hindikhabar4u.com पर विजिट करें।
Read more:- Delhi Air Pollution: दिल्ली में हवा प्रदूषण बढ़ रहा है,अपने फेफड़ों को बचाने के लिए खाएं ये कुछ चीजें!